बहराइच: भैंसहीया में टेम्पो के विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा, घायल बुजुर्ग व्यक्ति का अस्पताल में हो रहा है इलाज
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसहीया में घर के बाहर विपक्षी टेंपो चला रहे थे। बुजुर्ग ने मना कर दिया। जिसके बाद दबंगों ने शनिवार सुबह उसकी जमकर मारा पीटा है। हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।