कुलपहाड़: पत्नी पर बेरहमी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी को कुलपहाड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई की गई
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश कुमार (32 वर्ष), पुत्र भानू प्रताप, निवासी ग्राम लिलवा थाना महोबकंठ के रूप में हुई है। वह थाना कुलपहाड़ में दर्ज मुकदमा संख्या 23/2026, धारा 109/115(2)/117(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस दौरान उसने लोहे की वाटर हीटिंग रॉड का इस्तेमाल किया जो बरामद है।