शिवपुरी नगर: शिवपुरी में शिकारी खुद शिकार हुआ! अवैध उत्खननकारी ने माइनिंग इंस्पेक्टर की पोल खोली
शिवपुरी जिले में खनिज विभाग के इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार खंडों का अवैध उत्खनन करने वाले भूरा सरदार ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग में खलबली मचा दी है। वायरल वीडियो में भूरा सरदार कथित तौर पर इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास पर लेन-देन का आरोप लगा रहा है।