प्रतापगढ़: राजा भैया का सादगी भरा अंदाज: बेंती कोठी के सामने सड़क किनारे गोलगप्पे खाते वीडियो वायरल
कुंडा से विधायक राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम 5 बजे खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी बेंती कोठी के बाहर सड़क किनारे एक ठेले पर खड़े होकर आम आदमी की तरह गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। राजा भैया का यह सहज और सादगीपूर्ण अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और समर्थक इसे उनके जनता से जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं।