कोल: जेल पुल पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को खड़ा कर फरार हुआ चालक, घंटों लगा जाम, पुलिस ने बमुश्किल हटाई गाड़ी
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 जेल पुल पर एक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक द्वारा अजीबोगरीब घटना कर दी गई। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने जेल पुल पर गाड़ी को खड़ा कर दिया और चाबी लेकर रफू चक्कर हो गया। इस दौरान जेल पुल पर भीषण जाम लग गया और घंटों तक जाम लग रहा। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजवीर परमार मौक़े पर पहुंचे और गाड़ी को हटवाया है।