गुरुआ: भरोंधा के समीप से बाइक समेत 2 शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gurua, Gaya | Mar 12, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने भरौंधा गांव के पास से बाइक समेत शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाने की पुलिस गश्ती में भरौंधा बाजार की ओर निकली थी। इसी बीच भरौंधा के पास पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को धर दबोचा।