गुरुआ: लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने प्रखण्ड भर में निकाला फ्लैग मार्च
Gurua, Gaya | Mar 10, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर गुरुआ प्रखण्ड क्षेत्र के पासी टोला,मोती बीघा, रघुनाथ खाप, शिमारु समेत दर्जनो स्थान पर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।