गुरुआ: अकोथरा में किसान के नेवारी पुंज में लगी आग, हजारों का नेवारी जलकर खाक
Gurua, Gaya | Mar 9, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र के अकोथरा गांव में शनिवार को नेबारी के चार गांज में आग लग गई। आग लगने से करीब पचास हजार रुपये की नेबारी जल गई। समाज सेवी सैलेश पासवान ने बताया कि अकोथरा गांव के खलिहान में बालकेश्वर यादव, इंद्रदेव यादव,केशो यादव व नीतीश कुमार का नेबारी का गांज गांजा हुआ था। जिसमे अचानक आग लग गई। इस घटना में किसानों को करीब पचास हजार रुपये का नुकसान पहुंचा