गुरुआ: दो घरों में हुई चोरी के मामले में बड़की परसावा से एक चोरी हुआ गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 10, 2024 गुरुआ के छोटकी परसावा गांव के दो घरों में हुई चोरी के मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चले कि शुक्रवार की रात में छोटकी परसावा गांव में ईश्वर यादव व राजेश यादव के घर में चोरी हुई थी। चोरों ने नकद समेत डेढ़ लाख रुपए की सामग्री चुरा ली थी। थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़की परसावा गांव से चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।