सरदारशहर: सारसर गांव में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, शव लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे परिजन
सरदारशहर। गांव सारसर की गुवाड़ में खेत के ट्यूबवैल पर पैदल जा रहे मूलचन्द पुत्र डूंगरराम को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वाहन का टायर उनके सिर और गर्दन के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।