कुरई: सिवनी के बाबई जंगल में रीछ का हमला, तेंदूपत्ता तोड़ने गए व्यक्ति घायल
Kurai, Seoni | May 18, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के बाबई गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक व्यक्ति पर जंगली रीछ ने हमला कर दिया। सोमवार को बताया गया कि हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।