हथुआ: मीरगंज से बच्चा लापता, परिजन परेशान, बच्चे की तलाश में सहयोग की अपील
मीरगंज नगर के पुरब मोहल्ला से एक बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम आसिफ अली है, जो अपने रिश्तेदार अलाउद्दीन अंसारी के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से वह गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।बच्चे के परिजन और रिश्तेदार लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।