कोरांव: खजुरी खुर्द गांव के फुटहवा मजरे में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का आरोप, तहसील प्रशासन से की गई शिकायत
कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी खुर्द गांव के फुटहवा मजरे में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीली दवा डाल दी गई। इस घटना के कारण तालाब की सभी मछलियां मर गईं। मछली पालक सियाराम ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। सियाराम पुत्र स्व. हरी लाल, निवासी खजुरी मजरा फुटहवा, पिछले 10 वर्षों से मछली पालन कर रहे हैं।