नवाबगंज: हाईवे पर ओवरलोड बाइकें बन रहीं मौत का कारण, प्रशासन बेखबर!
बाराबंकी जिले से गुजरने वाले हाईवे और प्रमुख सड़कों पर इन दिनों खतरनाक तरीके से माल ढुलाई की जा रही है। बाराबंकी-बहराइच हाईवे और लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहिया वाहनों से भारी सामान ढोने का चलन तेजी से बढ़ गया है। कई बाइक चालक अपनी गाड़ियों पर मानक से कई गुना ज्यादा लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में सामान लादकर सड़क पर दौड़ रहे हैं।