भीलवाड़ा: जच्चा-बच्चा की सुरक्षा का संकल्प: पीएमएसएमए के 10 वर्ष पूर्ण, जिले भर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का महाभियान
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल, उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का