चित्तौड़गढ़: लोअर कोर्ट की टारगेट स्कीम वापसी के साथ अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, सीनियर एडवोकेट्स का अभिनंदन, निकाला विजयी जुलूस
राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा लोअर कोर्ट में 5 साल पुराने मामलों के निस्तारण की टारगेट स्कीम वापस लेने के साथ ही अधिवक्ताओं ने गुरुवार को चौथे दिन हड़ताल ख़त्म कर दी. हालांकि तब तक न्यायालयों में तारीखे पड़ चुकी थी. स्कीम वापसी को बार की जीत बताते हुए अधिवक्ताओ ने न्यू कोर्ट परिसर में जुलूस निकाल कर जश्न मनाया. जिला अभिभाषक संस्थान के सचिव लोकेन्द्र सिंह राणावत ने