राशमि: रेवाड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बाधा, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार, तहसीलदार के निर्देश पर कार्रवाई
थाना क्षेत्र के रेवाड़ा गांव में आबादी क्षेत्र की विवादित जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शांति भंग की आशंका के चलते उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। सहायक उप निरीक्षक गोपाल अहीर ने गुरुवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ा में तहसीलदार के निर्देश पर आबादी क