सोनुआ: धोलाबनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में ग्रामीणों ने दिखाई उत्सुकता
सोनुआ प्रखंड अंतर्गत धोलाबनी गांव में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं.