चम्बा: हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद चंबा की ओर से साहो में नशे के दुष्प्रभावों पर सेमिनार का अयोजन
Chamba, Chamba | May 8, 2024 हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद चंबा की ओर से साहो में नशे के दुष्प्रभावों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे मादक द्रव्य के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक करवाना था।इस अवसर पर विद्यार्थियों को चिट्टा और अन्य मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव के बारे में विशेषज्ञों के माध्यम से बताया गया।