भोगांव: मजदूर पिता का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट, बेवर के नगला विद्राय के सचिन चौहान ने बढ़ाया परिवार और गांव का मान
बेवर क्षेत्र के नगला विद्राय निवासी सचिन चौहान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। चयन के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।