धोरैया: बकरीद को लेकर धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शरारती तत्वों पर रहेगी नज़र
बकरीद को लेकर धोरैया थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक गुरुवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक में मौजूद बीडीओ रश्मि भारती,प्रभारी सीओ काजल कुमारी ने बकरीद पर्व को क्षेत्र में शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की.थानाध्यक्ष ने 7 जून को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर क्षेत्र की जानकारी ली.