धोरैया: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड मुख्यालय धोरैया में हुआ पौधरोपण, प्रमुख, बीडीओ व प्रभारी सीओ रहे उपस्थित
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित जल जीवन हरियाली वाटिका में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पौधरोपण किया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ रश्मि भारती तथा प्रभारी सीओ काजल कुमारी द्वारा पौधरोपण किया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है.