गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रभाकर कुमार उर्फ चुनचुन कुमार के पास से कुल 20.20 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹13,500 बताई गई है। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या-1 के मुख्य द्वार के पास की गई है