प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, कमल राणा गैंग का फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे कुख्यात हार्डकोर आरोपी और कमल राणा गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थाना छोटीसादड़ी पुलिस ने