पुपरी: पुपरी थाना पुलिस ने झझिहट चौक के पास वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुपरी थाना की पुलिस झझिहट चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के बाइक के साथ सिंगियाही निवासी श्याम कुमार एवं चिन्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस शुक्रवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।