धौलपुर: सदर चौराहे से पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रक को किया ज़ब्त, दो पशु तस्कर हुए गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए ठूस ठूस कर पशुओं से भरे ट्रक को जप्त कर लिया है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर से पशुओं को ट्रक में भरकर आगरा उत्तर प्रदेश में ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद थाना स्तर की गठित टीमों के द्वारा दिल्ली मुंबई हाईवे पर स्थित चौराहे पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज