धौलपुर: मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने करका खेरली और मरैना कस्बे की सड़क के लिए सैंपल लिए
बीते दिनों मुख्यमंत्री और क्वालिटी कंट्रोल सार्वजनिक निर्माण विभाग को एक ठेकेदार और अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए घटिया क्वालिटी की सड़क बनाने की शिकायत की गई थी। जिस शिकायत पर शुक्रवार को जयपुर से धौलपुर आई विजिलेंस की टीम ने राजाखेड़ा क्षेत्र में हाल ही में बनाई गई सड़कों की सैंपल लिए हैं। सरमथुरा कस्बे के युवक के द्वारा शिकायत की गई थी।