शाहजहांपुर: जिला अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने गलत दवा देने का लगाया आरोप, सपा महानगर अध्यक्ष पहुंचे और की मुलाकात
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में भर्ती ददरौल विधानसभा के ग्राम बहटी निवासी अकरम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि बादशाह नगर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अकरम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गलत दवा दे दी गई। आरोप है कि दवा के बाद उनकी हालत