दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि नर्स द्वारा गलत दवा दिए जाने के बाद मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के 35 वर्षीय अकरस के रूप में हुई है। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।