राजपुर: बाल श्रम उन्मूलन का लिया संकल्प, राजपुर में अधिकारियों-कर्मियों को दिलाई गई शपथ
Rajpur, Buxar | Jun 12, 2026 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राजपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु सौरव ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों को बाल श्रम के खिलाफ शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करना था।