मवाना: हस्तिनापुर में रंग खेलने के बहाने घर में घुसकर युवक पर तलवार से हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mawana, Meerut | Mar 5, 2026 गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे हस्तिनापुर थाने पर तहरीर देते हुए सागर की पत्नी ने बताया कि बुधवार को दोपहर घर में घुसकर कुछ युवकों ने रंग खेलने के बहाने उसके पति के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें पीड़िता के पति घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरी लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।