गया में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू करते हुए व्यवहार न्यायालय से प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक,डीएम शशांक शुभंकर सहित न्यायिक पदाधिकारियों ने रवाना किया।