बकानी: बकानी में विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, नगर में अनुशासन और एकता के संदेश गूंजे
बकानी। विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में बकानी कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत समिति के सामने स्थित शाखा ग्राउंड से हुई, जहां सर्वप्रथम बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से पथ संचलन प्रारंभ किया।