मझगवां: सड़क सुरक्षा सप्ताह: मझगवां पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मझगवां पुलिस ने आज क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा है। इस मुहिम के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 14 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 6,000 रुपये का जुर्माना वसूला, वहीं बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने पर कई वाहनों को जप्त किया गया।