गुरुग्राम: हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने युवाओं से किया संस्कार और कौशल को आगे बढ़ाने का आह्वान
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष और हिंदी दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण-काव्य पाठ प्रतियोगिता में युवाओं को संस्कार, शिक्षा और कौशल के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, साइबर अपराध से बचाव और मोबाइल के सही इस्तेमाल पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।