डौण्डीलोहारा: शादी समारोह में विधायक अनिला भेड़िया झूमती दिखीं, दोहा गाकर बटोरीं सुर्खियां
डौंडीलोहारा विधानसभा की विधायक अनिला भेड़िया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक गांव में आयोजित शादी समारोह की हल्दी रस्म में शामिल होती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे दोहा गाते हुए खुशी-खुशी नाचती दिखीं। विधायक का यह सरल और आत्मीय अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है