जहानाबाद: जनता दरबार में 22 मामलों की सुनवाई, डीएम ने त्वरित समाधान का दिया भरोसा
जहानाबाद समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 22 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली और जलजमाव समेत विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।