फैज़ाबाद: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गांधी पार्क में पंचायत का आयोजन किया
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से गांधी पार्क में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि मंडलायुक्त को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा को सौंपा गया है। भूमि अध्याप्ति अधिकारी की ओर से भूमि अधिग्रहण 23 दिसंबर के लिए गए निर्णय की नकल किसानों को नहीं दी जा रही है।