फैज़ाबाद: शनि धाम मंदिर के टाइल्स को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मंदिर से 14 किलो का पीतल का घंटा भी चुराया
नगर क्षेत्र के वजीरगंज क्षत्रिय बोर्डिंग के पास पीपल के नीचे बना शनिधाम मंदिर के टाइल्स को अराजक तत्वों में क्षतिग्रस्त कर दिया और मंदिर में लगे 14 किलो के पीतल के घंटे को चुरा ले गए,मंदिर से त्रिशूल भी गायब था हालांकि मंदिर से 100 मीटर दूर त्रिशूल को पुलिस ने बरामद कर लिया है, मंदिर के टाइल्स को क्षतिग्रस्त व घंटे की चोरी को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश है।