आगामी बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ से पूर्व बचाव एवं राहत तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।