गोरखपुर: गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन, हथियार तस्करों पर शिकंजा, बरामद हुए पिस्टल, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण
गोरखपुर में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में बिहार से जुड़े बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।एसटीएफ लखनऊ को लगातार सूचना मिल रही थी कि गोरखपुर और आस