बांदा: मिरगहनी गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, कुछ लोगों पर सरकारी नाली का निर्माण न होने देने का आरोप लगाया
Banda, Banda | Dec 24, 2025 बांदा सदर तहसील क्षेत्र के मिरगहनी गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने गांव के रहने वाले कुछ लोगो के द्वारा सरकारी नाली का निर्माण न होने देने का आरोप लगाया साथ ही यह आरोप लगाया कि उक्त लोग गाली गलौज करते है व मारने पीटने की धमकी भी देते है। इसलिए हम चाहते हैं की नली का निर्माण कराया जाए व उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाए