मेरठ: किठौर क्षेत्र में नाबालिक किशोर टायर पंचर लगाने वाली सिलोचन से कर रहे नशा, वकील ने एसएसपी से अभियान की मांग की
Meerut, Meerut | Feb 3, 2025 मेरठ में नशा नाबालिक किशोरों को अंधकार में धकेल रहा है। किशोर नशा करने के लिए टायर पंचर लगाने वाली सिलोचन का प्रयोग कर अपने जीवन को अंधकार में धकेल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला किठौर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां सोमवार को एक वकील ने एसएसपी को सिलोचन से नशा करने वाले नाबालिक किशोरों का एक वीडियो सौंपकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।