मेरठ: कंकर खेड़ा क्षेत्र में देखा गया तेंदुए का बच्चा, वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन तो निकली बिल्ली
Meerut, Meerut | Feb 2, 2025 मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब कॉलोनी के लोगों ने एक छत पर अजीब सा जानवर देख लिया इसके बाद स्थानीय लोगों ने जानवर को तेंदुए का बच्चा बता दिया और इलाके में दहशत फैल गई वहीं सूचना मिलती ही बाल विभाग की टीम दौड़ पड़ी और इलाके में सर्च अभियान चलाया लेकिन कहीं भी तेंदुए का बच्चा नहीं दिखाई दिया