मेरठ: हुमायूं नगर में मदरसे के पास डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग, सूचना पर पहुंची पुलिस
Meerut, Meerut | Feb 2, 2025 मेरठ में बसंत पंचमी के दिन लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमांयू नगर में मदरसे के पास फायरिंग की गई। दो पक्षों में डीजे को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि आपस में फायरिंग की नौबत आ गई। वहीं त्योहार के दिन इस तरह साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मौके पर थाना पुलिस भी सूचना पर पहुंची।