मेरठ: परतापुर में होटल में नशे में धुत युवक ने की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Meerut, Meerut | Feb 3, 2025 मेरठ के परतापुर क्षेत्र में एक होटल में सोमवार को हुई मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली रोड स्थित होटल के मालिक वसीम के अनुसार, सुबह के समय पड़ोस के गांव का रहने वाला नवीन अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में होटल में आया।