गुना: बरखेड़ा गिर्द में नरवाई में लगी आग, गांव तक पहुंची, ग्रामीणों ने बचा लिया, टली बड़ी दुर्घटना
Guna, Guna | May 19, 2026 गुना जनपद पंचायत के बरखेड़ा गिर्द में खेतों की नरवाई में लगी आग गांव तक पहुंच गई। 19 मई को जैसा ग्रामीणों ने बताया पूरा गांव जलने से बड़ी मुश्किल से बचा है, जैसे ही आग लगी हवा की दिशा गांव तरफ हुई और आग गांव तक पहुंच गई। स्थानीय पानी के साधनों से ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मुश्किल से आग बुझाई और एक बड़ी दुर्घटना रोक ली। दो से तीन किसानों का काफी नुकसान हुआ।