गोरखपुर: गौतस्करी और गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
गोरखपुर पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। तिवारीपुर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पशु तस्करी और संगठित अपराध में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार एसएसपी सिटी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत तिवारी