बरहेट: खड़गदोनी गांव के पास टेंपो पलटा, 8 घायल, 1 की मौत
खड़गदोनी गांव के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से आठ लोग घायल हो गए तथा एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायलों में 31 वर्षीय मंगला पहाड़िया,25 वर्षीय नया साल पहाड़िया,30 वर्षीय चुलो पहाड़िया,50 वर्षीय छोटा दुखिया पहाड़िया,20 वर्षीय चांदी पहाड़ीन,28 वर्षीय व्यापारी पहाड़िया,40 वर्षीय शुकरा पहाड़िया और 40 वर्षीय सुखली पहाड़ीन शामिल है ।