सूरजपुर: सूरजपुर की कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रामेश्वर नगर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
सूरजपुर की कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रामेश्वर नगर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पहली से सातवीं कक्षा तक के बच्चों से आत्मीय संवाद कर अंग्रेज़ी, गणित, सामान्य ज्ञान और राज्यों के नाम पूछकर उनकी शैक्षणिक जानकारी परखी। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही जवाब देकर कलेक्टर को प्रभावित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाठ्यपुस्तक